नई दिल्ली, फरवरी 8 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बीते एपिसोड में आपने देखा कि मिहिर और तुलसी फैक्ट्री में देर तक रुकते हैं। वहीं, रणविजय तुलसी से अपना बदला लेने के लिए उसे जान से मारने का प्लान बनाता है। वो सुहास को इसके लिए फैक्ट्री में भेजता है। सुहास वहां तुलसी के लिए खतरनाक जाल बिछाता है, लेकिन मिहिर तुलसी को बचा लेता है और खुद हादसे का शिकार हो जाता है। मिहिर के ऊपर एक भारी-भरकम अलमारी गिर जाती है।मिहिर को दर्द में देखकर परेशान हुई तुलसी मिहिर को दर्द में देखकर तुलसी परेशान हो जाती है। वो रोने लगती है। तुलसी मदद के लिए आवाज लगाती है। फैक्ट्री के वर्कर तुलसी के पास आते हैं। वो फटाफट एम्बुलेंस को कॉल करते हैं। वहां, जैसे ही एम्बुलेंस पहुंचती है, मिहिर को अस्पताल ले जाया जाता है।मौत से लड़ रहा मिहिर, खुश हुआ रण...