नई दिल्ली, जनवरी 26 -- KSBKBT 2 Full Episode Written Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कोर्ट पहुंचते ही तुलसी और मिहिर को जोर का झटका लगेगा। वो अपने गौतम को अपोजिशन के वकील के तौर पर देखकर दंग रह जाएंगे। तुलसी अतीत की यादों में खो जाएगी और मिहिर विरानी अपने लॉयर हेमंत से पूछेगा कि क्या उसे पता था कि गौतम यह केस लड़ने वाला है? हेमंत कहेगा कि शहर में हजारों वकील हैं, उसे यह पता था कि गौतम विदेश में प्रैक्टिस कर रहा है, लेकिन भारत आकर यहां केस लड़ेगा यह उसे नहीं पता था।तुलसी को लगेगा जोर का झटका मौका पाकर कोर्टरूम में ही हेमंत चुपके से गौतम से पूछेगा कि क्या उसे पता है कि वह अपनी ही बहन के खिलाफ केस लड़ रहा है? गौतम बहुत रूखा सा जवाब देगा और वह कहेगा कि यह कोर्टरूम है और यहां पर निजी बातें करना अलाउड नहीं है। सिचुएशन बिगड़त...