नई दिल्ली, जनवरी 20 -- KSBKBT 2 Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी सफर के दौरान मिहिर को समझाएगी कि नसीब अच्छा था कि वो ऋतिक को बचा पाए, लेकिन उसकी नाक के नीचे परी के साथ जो कुछ हो रहा है वो ठीक नहीं है। साथ ही साथ तुलसी अपने पति को यह भी समझाएगी कि जो उसके साथ हुआ वो नोयोनिका के साथ नहीं होना चाहिए। क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करती है और शादी करने के सपने देख रही है। दोनों ही बातें मिहिर के जेहन में रह जाएंगी।मिहिर बढ़ाएगा अपनी बेटी परी की हिम्मत लेकिन सबसे पहले वो उस बात पर एक्शन लेने का फैसला करेगा, जो तुलसी ने पहले कही थी। परी के साथ उसके ही घर में हो रहा अत्याचार। मिहिर अपनी बेटी के लिए एक जोड़ी सैंडल लेकर जाएगा और उससे उन्हें ट्राय करने को कहेगा। परी पैर में डालकर इन्हें ट्राय कर ही रही होगी क...