किशनगंज, नवम्बर 14 -- Kishanganj Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में किशनगंज सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्वीटी सिंह चुनाव हार गई हैं। यहां से जन सुराज पार्टी के मोहम्मद इशाक आलम और आम आदमी पार्टी (आप) के आसरफ आलम भी दावेदार थे।शाम 5.50 PM: कांग्रेस के कमरुल होदा ने बीजेपी को हराया किशनगंज सीट पर बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा ने बीजेपी की स्वीटी सिंह को 12794 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। होदा को कुल 89,669 वोट मिले। वहीं स्वीटी सिंह को 76875 वोट मिले।सुबह 9 बजे: किशनगंज में दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को वोटिंग हुई थी, जबकि वोटों की गिनती किशनगंज जिले के काउंटिंग सेंटर पर सुबह 8 बजे से ...