नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर इस वक्त दर्शकों के बीच काफी हाइप बना हुआ है। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। फैंस को भी रोहित के इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। अब तक इस शो से कई नाम जुड़ चुके हैं। यही नहीं, इस शो के लिए बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए एक नाम फाइनल हो चुका है। इस एक्टर की पत्नी भी रोहित शेट्टी के शो में धमाल मचा चुकी है। आइए जानते हैं कौन हैं ये?इस एक्टर के नाम पर लगी मुहर! रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए जिस एक्टर की बात हो रही है वो कई और नहीं बल्कि जाने माने एक्टरऔर दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया हैं। दिव्यांका 'खतरों के खिलाड़ी 11...