खगड़िया, नवम्बर 14 -- Khagaria Chunav Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में खगड़िया सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस सीट पर सीधा मुकाबला कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड के बीच है। JDU ने बबलू कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से डॉ. चंदन यादव मैदान में हैं। वहीं, जन सुराज ने जयंती पटेल को टिकट दिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के छत्रपति यादव ने करीब 3 हजार वोटों के अंतर से पूनम देवी को हराकर इस सीट पर अपना दबदबा कायम किया था। शाम 6.25 बजे- Khagaria Chunav Result 2025: बबलू कुमार 23315 वोटों से आगे चल रहे हैं। शाम 5.10 बजे- Khagaria Chunav Result 2025: जेडीयू के बबलू कुमार 22585 वोटों से आगे चल रहे हैं। दोपहर 4.50 बजे- Khagaria Chunav Result 2025: जेडीयू के बबलू कुमार 19744 वोटों से आगे च...