नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Karwa Chauth Vrat : सनातन परंपरा में करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। सालभर इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला यानी बिना पानी पिए व्रत रखती हैं और रात को चांद निकलने के बाद पूजा करके व्रत खोलती हैं। कहा जाता है कि इस व्रत से पति की लंबी उम्र मिलती है और दांपत्य जीवन सुखी रहता है। करवा चौथ का व्रत खासतौर पर माता करवा और भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और चंद्र देव की भी पूजा करने की परंपरा है। व्रत पूरा होने पर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य यानी जल अर्पित करती हैं। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का समापन ...