नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- करवा चौथ हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है, जो मुख्य रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस वर्ष, 2025 में करवा चौथ का व्रत शुक्रवार, 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत करती हैं। करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन वे सूर्योदय से पहले स्नान करती हैं, सुंदर परिधान और आभूषण पहनती हैं, और घर की साफ-सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान देती हैं। व्रत की शुरुआत प्रातः काल करवा (मिट्टी का बर्तन) सजाकर और पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ पूजा अर्चना करके की जाती है। दिनभर महिलाएं निर्जला रहती हैं, यानी बिना पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.