नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- शुक्रवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी परकरवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। भारत और अमेरिका में शुक्रवार 10 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिनें अपने अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन व्रत रहने के बाद महिलाएं पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। रात को वे चंद्रोदय उपरांत चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती है। अगर आप अमेरिका में रहते हैं तो हम आपको पूजा की विधि और चांद निकलने का समय बता देते है। सबसे पहले दोपहर में करवा चौथ की कथा पढ़ी जाती है। कथा पढ़ने से पहले शिव परिवार और गणेश जी की पूजा की जाती है। कथा के बाद आरती की जाती है। पूजा में सास का बायना रखना जरूरी होता है। विधि अनुसार महिलाएं अपनी सास को बायना देती हैं जिसमें फल, मिठाई, वस्त्र, धन, श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.