नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- आज 10 अक्टूबर शुक्रवार को करवा चौथ है। इस खास दिन पर विवाहित औरतें पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला ये व्रत सुहागिनों के लिए काफी अहम होता है। सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक इस व्रत को निर्जला रखा जाता है। इसके बाद रात में शिव-गौरी और गणेश की पूजा के साथ-साथ करवा माता को भी पूजा जाता है। इस दिन लोगों को चंद्रोदय का खूब इंतजार होता है। चंद्रोदय होते ही महिलाएं चंद्रदेव को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण करती हैं। इसके बाद छन्नी से पति का चेहरा देखती है। बाद में पति के हाथ से जल पीकर विवाहित महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की रात हर राज्य में अलग-अलग समय पर चंद्रमा नजर आता है। कुछ जगहों पर चांद जल्दी दिख जाता है तो वहीं कुछ जगह चंद्रोदय थोड़ा ल...