नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Karva Chauth 2025 Outfil: कल यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ है। हर साल इस व्रत को कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। इस खास व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए रखती हैं। विवाहित महिलाएं इस व्रत के साथ ही पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस व्रत से जुड़ी पूजा के लिए महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और नई साड़ियां पहनती हैं। वहीं कुछ न्यूली मैरिड महिलाएं इस दौरान अपनी शादी वाला जोड़ा पहनना चाहती हैं। पहली करवाचौथ पर ज्यादातर महिलाएं अपनी शादी के जोड़े को पहनती भी हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि ऐसा करना सही है या गलत?करवा चौथ पर शादी वाला लहंगा? करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला अगर अपनी शादी का जोड़ा पहनना चाहती है तो वो ऐसा कर सकती हैं। दरअसल इसे पहनना गलत नहीं है। मान्यता है ये है कि शादी...