रांची, नवम्बर 5 -- बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा श्रद्धा के साथ मनायी जाएगी। इस बार तीन शुभ संयोगों के बीच कार्तिक पूर्णिमा मनायी जाएगी। आचार्य और पंडितों के अनुसार इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, हंस राजयोग और शिववास का शुभ संयोग के कारण यह पूर्णिमा और अधिक पुण्यदायी हो गई है। इस शुभ दिन में लोग पवित्र स्नान के साथ पूजा पाठ और दान कर विशेष पुण्य के भागी बनेंगे। इस दिन माता लक्ष्मी और नारायण भगवान विष्णु की पूजा होगी। लोग स्वर्णरेखा नदी के तट से लेकर सभी जलाशयों में स्नान करेंगे। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीवाली भी मनाई जाएगी। कहा जाता है कि देव लोक से देवी-देवता पृथ्वी पर दीवाली मनाने गंगा के घाट पर आते हैं। देव दीवाली पर लक्ष्मी नारायण और शिववास का संयोग होने के कारण भगवान शिव की पूजा का विधि-विधान है। देवउठनी एकादशी के बाद कार्तिक पूर्णिमा को स...