नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- कार्तिक माह की पूर्णिमा आज मनाई जाएगी। इस तिथि को देव दीपोत्सव, त्रिपुरारी पूनम और गुरु नानक देव जयंती भी कहा जाता है। पुराणों में कहा गया है कि कार्तिक मास में भगवान्‌ विष्णु को प्रिय लगने वाले आकाशदीप का विधिपूर्वक दान देना चाहिए। जो संसार में भगवान्‌ विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आकाश दीपदान करते हैं, वे कभी यमराजका दर्शन नहीं करते। उन्हें भगवान की कृपा से उत्तम स्वास्थ्य और धन संपत्ति मिलती है। एकादशीसे, तुलाराशि के सूर्य से अथवा पूर्णिमा तक लक्ष्मीसहित भगवा न्विष्णु को प्रसन्न के लिए दीपदाव किया जाना चाहिए। इस पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा पाठ करने से भक्तों को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सभी देवी-देवता काशी के गंगा घाट पर आकर दीपोत्सव मनाते हैं। वे पृथ्वी वासियों को आशी...