नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Kartik Purnima 2025, कल या परसों कब होगी कर्तिक पूर्णिमा पूजा व स्नान-दान: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा क दिन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, कार्तिक पूनम, त्रिपुरी पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा और कार्तिक पूरणमासी आदि नामों से जाना जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को है। इसी दिन देव दीपावली मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, 4 नवंबर मंगलवार की रात 10:36 बजे पूर्णिमा तिथि का प्रवेश हो रहा है और समापन अगले दिन 5 नवंबर को शाम 06:48 बजे तक होगा। इसलिए उदया तिथि में 05 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पूजा की जाएगी। इस दिन स्नान-दान और लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णि...