नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Kartik Poornima 2025, कब रखा जाएगा कार्तिक पूर्णिमा व्रत: हिंदू धर्म में कार्तिक मास के दौरान पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं, इस बार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि बेहद खास मानी जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना की जाती है, जिससे घर में सुख, संपत्ति बनी रहती है। वहीं, इस बार कार्तिक की पूर्णिमा का व्रत बुधवर को रखा जाएगा। आइए जानते हैं कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा की डेट, मुहूर्त, और पूजा विधि-अभी से जान लें डेट, मुहूर्त ज्योतिष विद्या के अनुसार, इस बार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 04 नवंबर के दिन सुबह के समय 10 बजकर 36 मिनट पर होगी। वहीं, अगले दिन 05 नवंबर बुधवार के दिन शाम के समय 06 बजकर 48 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी।...