नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Karol bagh Assembly Seat Election Result 2025: दिल्ली के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज दिल्ली में चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। चुनाव नतीजों से पहले यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। यूं तो दिल्ली के कई इलाके कपड़ों और खानपान के सामानों के लिए काफी मशहूर हैं। इन्हीं में से एक है करोल बाग। करोल बाग कपड़ों और ज्वेलरी के दुकानों के लिए काफी मशहूर है। करोल बाग सीट दिल्ली की अहम विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है। यूं तो करोल बाग अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस सीट से आप के विशेष रवि लगातार तीन बार से विधायक हैं। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी के सामने अपने गढ़ को बचाने की बड़ी चुनौती है। बीजेपी ने इस सीट पर पूर्व राज्यसभा सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.