नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- श्रद्धा और आस्था के साथ मंगलवार को कामदा एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि यह एकादशी सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली होती है, इसलिए इसे 'कामदा' (कामनाओं को देने वाली) एकादशी कहा गया है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान विष्णु जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करेंगे और सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना करेंगे। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि कामदा एकादशी चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है और इसे वर्ष की पहली एकादशी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को रखने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। खास तौर पर इस एकादशी को कामनाओं की पूर्ति करने वाली तिथि माना गया है, इसलिए इसका नाम कामदा एकादशी पड़ा है। पूजन विधि के अनुसार इस दिन प्रात:काल स्नान कर व्रत का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.