कडी, जून 23 -- गुजरात की विसावदर सीट पर जहां आम आदमी पार्टी का डंका बजा तो वहीं कडी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कमल खिलाया है। यहां भाजपा के राजेंद्र कुमार चावड़ा ने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी। विसावदर सीट पर जीत का जश्न मना रही आप के लिए यहां निराशा हाथ लगी। इस सीट पर उनका कैंडिडेट जगदीभाई चावड़ा तीसरे नंबर रहे।किसे मिले कितने वोट?इस कारण खाली हुई थी सीट मेहसाणा जिले की कड़ी सीट अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित है। यह सीट भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन के कारण चार फरवरी से रिक्त है। इस सीट पर फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी का डंका बजा है। जून 2025 के विधानसभा उपचुनाव में कुल 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। गौरतलब है कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से 8 ही उम्मीदवार थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.