नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- Jyotiba Phule Punyatithi : आज 28 नवंबर को देश महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। महात्मा फुले ने अपना पूरा जीवन गरीबों, महिलाओं, दलितों एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान में लगा दिया। महात्मा फुले ने 19वीं सदी में भारतीय समाज में व्याप्त बुराइयों खिलाफ आवाज उठाई। उस समय समाज में उच्च वर्ग का वर्चस्व था। ज्योतिबा फुले निम्न जाति से आते थे। लड़कियों की शिक्षा की कल्पना उस दौर में असंभव मानी जाती थी। लेकिन ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर तमाम चुनौतियों के बावजूद इसे संभव बनाया। वह अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिलाओं का शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए लड़े। फुले दंपति ने 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए देश का पहला स्कूल खोला...