नई दिल्ली, जुलाई 10 -- JSSC ANM Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती के लिए 10 जुलाई 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया है। जेएसएससी की ओर से 3181 योग्य महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए झारखंड ANM प्रतियोगी परीक्षा (JANMCE) 2025 आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मदद करने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। JSSC ANM भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएंगी।शैक्षणिक योग्यता- 1. उम्मीदवार मैट्रिक या 10वीं पास कम से कम 45 फीसदी अंक के साथ होना चाहिए। 2. उम्मीदवार ने 18 महीने की ANM ट्रेनिंग पास की होनी चाहिए। 3. उम्मीदवार झारखंड स्ट...