नई दिल्ली, जून 9 -- JoSAA Counselling: जो छात्र इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के टॉप कॉलेजों जैसे IIT, NIT, IIIT और GFTI में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आज यानी 9 जून 2025 को दोपहर 2 बजे JoSAA की पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई। यह लिस्ट छात्रों द्वारा 8 जून तक भरे गए विकल्पों के आधार पर तैयार की गई है। छात्र इस लिस्ट को JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। यह मॉक लिस्ट सिर्फ एक पूर्वानुमान है, जिससे छात्रों को अपने विकल्पों को समझने और जरूरत पड़ने पर उनमें सुधार करने का मौका मिलेगा।ऐसे करें चेकJoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएंJoSAA Seat Allotment 1 लिंक देखें और उस पर क्लिक करेंजैसे ही नई विंडो खुलेगी, अपना पासवर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.