नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- JNUSU Election 2025 LIVE : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में आज छात्र संघ चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के लिए कुल 9043 छात्र मतदान में हिस्सा लेंगे। इस बीच, जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति (2025-26) ने पहली बार एक आधिकारिक वेबसाइट www.jnusuec.org जारी की है, जिसके माध्यम से मतदाता लाइव नतीजे और सभी आधिकारिक सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। चुनाव समिति के अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि यह वेबसाइट पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। जेएनयू में इस बार भी स्कूल ऑफ लैंग्वेज, स्कूल ऑफ सोशल साइंस, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज सहित कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 2:30 बजे से 5:30 बजे तक मतदान आयोजित होगा।वाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.