रांची, अप्रैल 15 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पिता शिबू सोरेन को पार्टी के 'संस्थापक संरक्षक' के रूप में चुना गया। रांची में आज हुए 13वें महाअधिवेशन में यह फैससला हुआ है। इस दौरान शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की पत्नी भी मंच पर मौजूद थीं। पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने पर हेमंत ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। नलिन सोरेन ने झामुमो के नव सृजित पद संस्थापक संरक्षक के रूप में शिबू सोरेन का नाम प्रस्तावित किया था। इसके बाद इसे स्टीफन मरांडी ने समर्थन दिया। सभा ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। इसके बाद आधिकारिक तौर पर शिबू सोरेन को पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में चुन लिया गया। इसके बाद झामुमो के पार्टी अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन का नाम आगे किया गया। शिबू सोरेन ने झामुम...