नई दिल्ली, जून 19 -- !0भीषण गर्मी के बाद अब झारखंड को राहत मिल गई है। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों मे गुरुवार की रात लगातार बारिश होती रही। रांची में गुरुवार के दिन 153 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कोल्हान क्षेत्र में भारी बारिश हुई। जमशेदपुर में 247 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटो के दौरान भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी की उत्तरी हिस्से पर बना निम्न दबाव क्षेत्र और व्यापक होकर झारखंड से गुजर रहा है, इससे पूरे राज्य में बारिश लगातार बारिश हो रही है।Live Updates:- 10.40 AM: चक्रधरपुर में घर गिरने से महिला की मौत, 3 बच्चे घायल पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर की कुलीतोडांग पंचायत के कुलीतोडांग गांव मे...