रांची। हिन्दुस्तान, मई 26 -- झारखंड में प्री मॉनसून की बारिश से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची समेत राज्यभर में 28 से 31 मई तक मॉनसून पूर्व की गतिविधि जोर पकड़ेगी। इस दौरान बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं तेज हवा और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे मौसम में नमी आई है। राज्य के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं मेदिनीनगर का तापमान 8 डिग्री नीचे 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनु...