रांची, मार्च 24 -- Jharkhand Weather: झारखंड में राजधानी रांची समेत राज्य में सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया गया है। शुष्क मौसम के कारण अब हवाएं गर्म होंगी और मौसम पूरी तरह से शुष्क होगा। इससे दिन के तापमान में तेजी से इजाफा होगा।तापमान में आई कमी बारिश की वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में कमी आई है। अधिकतम सामान्य तापमान से छह डिग्री तक नीचे चल रहा है। इससे ठंड का अहसास हो रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम 30.7 और मेदिनीनगर का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, 'राज्य...