नई दिल्ली, फरवरी 16 -- JEE Main 2026 का रिजल्ट जारी होते के साथ ही छात्रों के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो जाती है। लाखों उम्मीदवार जहां अपने स्कोर देखने की जल्दी में रहते हैं, वहीं साइबर ठग इस मौके का फायदा उठाकर फर्जी वेबसाइटों के जरिए छात्रों को निशाना बनाते हैं। National Testing Agency ने साफ चेतावनी दी है कि केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें, क्योंकि कई नकली पोर्टल रिजल्ट जारी होने का झूठा दावा कर रहे हैं। रिजल्ट के दिन सबसे ज्यादा ट्रैफिक सर्च इंजन पर आता है। छात्र जल्दी में जो पहला लिंक दिखाई देता है, उसी पर क्लिक कर देते हैं। ठग इसी मनोविज्ञान का इस्तेमाल करते हैं। वे असली वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली साइट बना देते हैं, जिनका यूआरएल देखने में लगभग असली जैसा होता है, लेकिन उसमें छोटा सा बदलाव होता है।फर्जी साइट्स कैसे पहचाने? ...