नई दिल्ली, जनवरी 21 -- JEE Main 2026 Day 1 Exam Analysis: जेईई मेन 2026 सेशन-1 के पेपर-1 बीई बीटेक की परीक्षा के पहले दिन का पेपर ओवरऑल मध्यम से कठिन (मॉडरेट से टफ ) लेवल वाला था। पेपर देकर निकले कई छात्रों ने कहा कि सुबह की शिफ्ट के पेपर में मध्यम से लेकर कठिन प्रश्न थे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पहली शिफ्ट का पेपर करीब करीब पिछले साल के लेवल जैसा था। बीते वर्ष की तरह ही मैथ्स के प्रश्न मुश्किल नजर आए। फिजिक्स के प्रश्नों का लेवल मध्यम और केमिस्ट्री का आसान रहा। पहली शिफ्ट का पेपर देकर परीक्षा केंद्रों से निकले अधिकतर छात्रों ने कहा कि तीन घंटे में आसानी से 50 से 55 सवाल अटेम्प्ट कर सकते थे। कुछ स्टूडेंट्स बता रहे हैं कि केमिस्ट्री में कुछ सवालों में 5 से 6 ऑप्शन थे। जेईई मेन में आमतौर पर पूछे गए सभी सवालों के 4 ऑप्शन होते हैं। लेकिन इस साल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.