नई दिल्ली, जनवरी 21 -- JEE Main 2026 Session 1 Exam : आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी समेत देश के दिग्गज इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले का रास्ता खोलने वाली जेईई मेन 2026 (जनवरी सेशन) परीक्षा आज बुधवार से शुरू हो गई है। इस वर्ष देशभर की आईआईटी, एनआईटी व आईआईआईटी की साढ़े 62 हजार से ज्यादा इंजीनियरिंग सीटों के लिए लगभग 13 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। आईआईटी में 18160, एनआईटी में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 और जीएफटीआई में 10228 सीटें उपलब्ध हैं। इस बीच परीक्षा की कठिनाई स्तर, कटऑफ और प्रारंभिक शिफ्टों के कठिन प्रश्नपत्रों लेकर चर्चाएं तेज हैं। छात्रों को परीक्षा केन्द्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। केन्द्र में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। एनटीए ने कहा है कि 9 बज...