नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- गुजरात के वड़ोदरा के आदित प्रकाश ने एनटीए जेईई मेन अप्रैल सेशन -2 एग्जाम में उन 24 स्टूडेंट्स में शामिल हैं, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। आपको बता दे 18 अप्रैल को जेईई मेन पेपर-1 बीई, बीटेक के एग्जाम के नतीजे जारी किए गए हैं। आदित की ऑल इंडिया में 14वीं रैंक आईहै। यहां हम आपको अदित की उन खासियतों के बारे में बताएंगे, जो अदित को सेशन -2 में शामिल 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों से अलग बनाती है।आदित कितने घंटे करते थे पढ़ाई आदित पढ़ाई में गहाराई से विषयों को विश्लेषण और मेहतन से एनसीआरटी की किताबों से पढ़ाई और नोट बनाने पर फोकस करते थे। रोज छह घंटे पढ़ते थे और छुट्टी वाले दिन 10 घंटे की पढ़ाई करते थे। आदित के पैरेंटस बताते हैं कि यह आदित का दूसरा अटैंप्ट था। पहले अटैंप्ट में आदित के 99.99876 था जो बाद में 100 प...