नई दिल्ली, मई 18 -- JEE Advanced Exam 2025 Paper Analysis: जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर आज 18 मई 2025 को सम्पन्न हो गया है। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य था। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में करीब 1.87 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। पेपर 1 में स्टूडेंट्स से 180 प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्न समान संख्या में शामिल थे। स्टूडेंट्स ने बताया कि दोनों ही शिफ्ट में पेपर 1 और पेपर 2 में फिजिक्स और केमिस्ट्र...