नई दिल्ली, मई 18 -- JEE (मेन्स) 2025 के स्कोरकार्ड में कथित गड़बड़ी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि सीबीआई फरेंसिक जांच के माध्यम से सच का पता लगाए। दो छात्रों ने दावा किया था कि उनके रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है। जस्टिस विकास महाजन ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले की जांच सेंट्रल फरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL) और सीबीआई करेगी। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी। छात्रों को कोर्ट रजिस्ट्री को अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी उपलब्ध करवानी होगी ताकी सीएफएसएल वेरिफिकेशन किया जा सके। सीएफएसएल के डायरेक्टर से कहा कहा गया है कि वह मामले की जांच करके 22 मई तक रिपोर्ट सील कवर में कोर्ट में जमा करवाएं। JEE ( एडवांस) का रिजल्ट 2 जून को घोषित किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि सीएफएएसएल जांच में पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.