नई दिल्ली, जनवरी 29 -- आज जया एकादशी है, माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी। यह तिथि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए इस एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। भगवान विष्णु को स्नान कराकर शंख से अभिषेक करें, नए वस्त्र पहनाएं और पंचामृत से अभिषेक कराएं। इसके बाद तुलसी दल अर्पित करें और चंदन भी लगाएं। इस दिन तुलसी की पूजा कर शाम को दिया जलाना चाहिए। आप पीपल के पेड़ के पास भी दिया जला सकते हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।जया एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें नारदपुराण में लिखा है कि एकादशी व्रत में तीन दिन के भीतर चार समय का भोजन त्याग देना चाहिए। प्रथम और अन्तिम दिन में एक-एक बार का और बीच के दिन में दोनों समय का भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन कांस बर्तन, मांस, मसूर, चना, कोदो, शाक, मधु, पराया अन्न, दो बार भोजन, स्त्रीसंग, दशमीके दिन इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.