नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Janmashtami kab hai: हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस पावन दिन ही भगवान विष्णु ने धरती पर श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथी और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। हर साल इस दिन बड़े ही धूम-धाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भक्त व्रत भी रखते हैं। इस दिन भगवान के बाल रूप की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। सभी मंदिरों और घरों में भव्य रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। आधी रात भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। रात्रि में 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म के समय दुग्धाभिषेक होता है। इस पावन दिन भगवान का विशेष अभिषेक और श्रृंगार अवश्य...