नई दिल्ली, जून 23 -- हिंदुओं के चार धामों में से एक जगन्नाथ पुरी में 27 जून को जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। आपने जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में काफी सुना होगा। कई लोग इसके बारे में सब कुछ जानते हैं तो वहीं कुछ लोगों को ना के बराबर जानकारी होती है। तो चलिए बताते हैं कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान क्या-क्या होता है? बता दें कि इस परपंरा की शुरुआत 12वीं शताब्दी से हुई थी जोकि राजा अनंतवर्मन ने की थी। बाद में ओडिशा में उन्होंने ही जगन्नाथ मंदिर बनवाया। हर साल आषाढ़ के महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से जगन्नाथ रथयात्रा शुरू होती है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के साथ-साथ उनकी बहन देवी सुभद्रा और भाई बलभद्र भी निकलते हैं। ये यात्रा कुल 9 दिन चलती है।15 दिन बीमार पड़ते हैं भगवान जगन्नाथ यात्रा शुरू होने से ठीक 18 दिन पहले भगवान जगन्नाथ पूर्णिमा पर स...