नई दिल्ली, जनवरी 29 -- ISRO: श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज इतिहास रच दिया। अपने 100वें मिशन यानी जीएसएलवी रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह एक नेविगेशन उपग्रह है। यह इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन के नेतृत्व में पहला मिशन था। उन्होंने 13 जनवरी को पदभार संभाला था। सूत्रों ने बताया कि स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ भू-समकालीन उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) अपनी 17वीं उड़ान में नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-02 को लेकर यहां दूसरे लॉन्च पैड से 29 जनवरी को सुबह छह बजकर 23 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। इसरो ने अपने बयान में कहा, 'GSLV-F15/NVS-02 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है अंतरिक्ष नेविगेशन में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ!' यह नेविगेशन उपग्रह 'नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन' (नाविक) श्रृंखला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.