नई दिल्ली, जून 25 -- आईएसपीएल यानी इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग से अब बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। ISPL ने बुधवार को ऐलान किया कि खान उसकी नई फ्रेंचाइजी नई दिल्ली के मालिक होंगे। यह लीग टेनिस बॉल से खेली जाती है और इसमें 10-10 ओवर के मैच होते हैं। आईएसपीएल की कोर कमिटी में सचिन तेंदुलकर, एशियन क्रिकेट काउंसिल के सदस्य आशीष शेलार, मिनाल अमोल काले और सूरज सामत हैं। ISPL का दूसरा सीजन काफी हिट रहा था। उसे टीवी पर 2.8 करोड़ से ज्यादा दर्शकों का प्यार मिला था। पहले सीजन के मुकाबले दूसरे सीजन में टीवी व्यूअरशिप में 47 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला था। अब लीग में दो और फ्रेंचाइजी जुड़ रही हैं। नई दिल्ली का तो ऐलान हो चुका है, दूसरी फ्रेंचाइजी अहमदाबाद का औपचारिक ऐलान भी आने वाले दिनों में हो सकता है और उसका भी मालिक कोई सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.