नई दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली पुलिस ने एक IPS अधिकारी के खिलाफ बेहद गंभीर मामले में FIR दर्ज की है। मामला 2023 का है, जब मिजोरम कैडर के एक एसपी ने दिल्ली में बिना किसी अनुमति के फर्जी छापेमारी को अंजाम दिया। विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है कि अफसर ने न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक विदेशी नागरिक को अवैध तरीके से हिरासत में भी रखा।छुट्टी पर थे साहब, फिर भी बन गए 'सिंघम' आरोपी IPS अफसर की पहचान शंकर चौधरी के रूप में हुई है, जो उस वक्त मिजोरम में एसपी नारकोटिक्स थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वे दिल्ली में छुट्टी पर आए थे और उनकी छुट्टी 20 नवंबर 2023 को खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद, उन्होंने दिल्ली पुलिस मुख्यालय या मिजोरम सरकार को बिना बताए 21 से 29 नवंबर के बीच डाबरी-बिंदापुर इलाके में छापेमारी की।रात 3:30 बजे घर में घुसे, लॉकर और बैग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.