नई दिल्ली, मार्च 29 -- NSE IPO: आईपीओ की रेस में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की एंट्री होने वाली है। एनएसई ने इसकी प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। इसी कड़ी में स्टॉक एक्सचेंज ने एक बार फिर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। एनओसी, एनएसई के आईपीओ के लिए जरूरी एक अहम दस्तावेज है, जो आठ साल से अधिक समय से अटका हुआ है। बता दें कि एनएसई ने दिसंबर 2016 में अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया था। 28 मार्च को लिखे गए एनएसई के पत्र में कहा गया है- हम एनएसई के शेयरों की लिस्टिंग की दिशा में आगे की कार्रवाई करने के लिए एनओसी/अनुमति मांगने के लिए सेबी को यह अनुरोध पत्र प्रस्तुत करते हैं, जिसमें सेबी के साथ डीआरएचपी दाखिल करना भी शामिल है।पहले भी कई बार लिखा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.