नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 18वें मैच में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 रन की शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पंजाब निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सका। टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन तीन मैचों में बतौर बल्लेबाज खेलने के बाद पहली बार आईपीएल 2025 में कप्तानी करने उतरे थे। उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दो मैच जीत चुके पंजाब को 50 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। संजू सैमसन ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए 32वीं जीत हासिल की। संजू ने राजस्थान की ओर से खेलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.