नई दिल्ली, मई 13 -- IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, जैसे ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ तो फिर से टूर्नामेंट को शुरू कराने की बात सामने आ गई। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सोमवार 12 मई की देर रात आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों के शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया। ऐसे में इंग्लैंड की टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए समस्या खड़ी हो गई। उनको अब क्लब और कंट्री में से किसी एक को चुनना पड़ेगा, जो उनके लिए बड़ा धर्मसंकट है। दरअसल, बीसीसीआई ने जो शेड्यूल आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों का जारी किया है। उसके मुताबिक, टूर्नामेंट 17 मई से फिर से शुरू होगा और अब 25 मई नहीं, बल्कि 3 जून को समाप्त होगा। 29 मई को पहला क्वॉलिफायर, 30 मई को एलिमिनेटर, 1 जून को दूसरा क्वॉलिफायर और 3 जून को फाइनल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.