नई दिल्ली, मार्च 24 -- भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल पिता बन गए हैं। आईपीएल 2025 के बीच राहुल के घर किलकारी गूंजी है। सोमवार को उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की। अथिया ने भी बेटी के जन्म पर पोस्ट शेयर की है। राहुल हाल ही में विशाखापट्टनम में आईपीएल के 18वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से जुड़े थे लेकिन रविवार रात अचानक से मुंबई वापस लौट गए। 32 वर्षीय राहुल और अथिया मुंबई में रहते हैं। अथिया एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। राहुल और अथिया ने करीब तीन साल तक डेट करने के बाद 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। दोनों शादी के बाद साल बाद पहली बार पेरेंट्स बने हैं। राहुल और अथिया शेट्टी ने नवंबर 2024 में गुड न्यूज की जानकारी दी थी। वही...