नई दिल्ली, जून 5 -- सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में 16 मैचों में लगातार 25 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज थे। उनको मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला। 1 जून को उन्होंने आखिरी मुकाबला आईपीएल में खेला था, जो मुंबई इंडियंस का क्वालीफायर 2 था। उस मैच में पंजाब किंग्स से टीम को हार मिली थी। वहीं, सूर्या दो दिन के बाद चार जून को एक दूसरी टी20 लीग में खेलते नजर आए और कमाल की पारी खेली। शॉर्ट फॉर्मेट में उनकी ड्रीम फॉर्म लगातार जारी है। हालांकि, उनकी टीम को इस मैच में हार मिली। दरअसल, मुंबई में इस समय टी20 मुंबई लीग खेली जा रही है। सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने ईगल थाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली। महज 27 गेंदों में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़कर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.