नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- IPL 2025 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के दो मुकाबले रविवार को खेले गए। इन मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल देखने को मिली। पंजाब किंग्स टॉप 3 से बाहर हो गई, जबकि मुंबई इंडियंस ने पहली बार नंबर 6 की कुर्सी हासिल की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को भी फायदा हुआ है, जिसने फिर से अवे गेम में जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स 10वें स्थान से उठ नहीं पाई। सीएसके को सीजन की छठी हार का सामना करना पड़ा और ये दूसरी टीम है, जिसने अब तक 6 मुकाबले इस सीजन हारे हैं। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटन्स 7 मैचों में 10 अंक हासिल करने के बाद नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान है। दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी इतने ही अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट जीटी का बेहतर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने भी 10 अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.