नई दिल्ली, मार्च 26 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम असम में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। बरसापारा, युवा बल्लेबाज रियान पराग का होम ग्राउंड है, जो आरआर के कार्यवाहक कप्तान हैं। पराग जब पहली बार होम ग्राउंड पर राजस्थान की कप्तानी करने उतरे तो उनका सीना चौड़ा हो गया। दर्शकों ने भी पराग का खूब उत्साह बढ़ाया। फैंस का जोश देखकर पराग गदगद नजर आए। वहीं, आरआर ने पराग की मां का इमोशनल वीडियो शेयर किया। पराग की मां अपने बेटे के स्वागत में खड़े लोगों का आभार जताती हुई दिखीं। राजस्थान को मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग का न्योता मिला। टॉस के बाद पराग ने कहा कि आरआर जैसी फ्रैंचाइजी का नेतृत्व करने पर बहुत गर्व है। मैंने 17...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.