नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- IPL 2024 Points Table: रविवार 7 अप्रैल को आईपीएल 2024 का एक और डबल हैडर वाला दिन था। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जबकि रात को लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने गुजरात टाइटन्स थी। इन दो मैचों के बाद आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। मुंबई इंडियंस फर्श से उठ चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। लखनऊ सुपर जाएंट्स को बंपर फायदा हुआ है। लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ दिया है।  आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस पहला मैच जीतकर 10वें से 8वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स जो अभी तक 9वें स्थान पर थी, वह 10वें पर खिसक गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा है, जो 8वें से 9वें स्थान पर खिसक ग...