नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- IPL 2024 MI vs DC Romario Shepherd: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बना डाले। खासतौर पर आखिरी के ओवर में जिस तरह से रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्खिया की धज्जियां उड़ाई, उसने फैन्स को रोमांच से भर दिया। शेफर्ड ने मात्र 10 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें से 20वें ओवर में उन्होंने चार छक्के और दो चौकों की बदौलत 32 रन बना डाले। इस तरह रोमारियो शेफर्ड का नाम उन खास बल्लेबाजों में जुड़ गया, जिन्होंने आखिरी ओवर में रनों का पहाड़ खड़ा किया है। लगातार तीन छक्के

रोमारियो शेफर्ड कप्तान हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद मैदान में उतरे थे। शेफर्ड ने 20वां ओवर करने आए नॉर्खिया की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाए। पांचवीं गेंद को ...