नई दिल्ली, मार्च 22 -- IPL 2024 All-TIME XI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के आगाज से पहले फॉक्स क्रिकेट ने आईपीएल ऑल-टाइम XI चुना है। इस लिस्ट में चार विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि बाकी सात भारतीय खिलाड़ी हैं। फॉक्स क्रिकेट ने इस लिस्ट में 12th मैन भी चुना है। आईपीएल के नियम के मुताबिक प्लेइंग XI में ज्यादा से ज्यादा चार विदेशी खिलाड़ी ही चुने जा सकते हैं और इसी नियम को फॉलो करते हुए फॉक्स क्रिकेट ने ऑल-टाइम IPL XI चुना है। इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा जसप्रीत बुमराह जैसे नाम शामिल हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी हैं। दोनों की कप्तानी में उनकी-उनकी फ्रेंचाइजी टीमों ने पांच-पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। ऐसे में दोनों में से कप्तान किसे बनाया गय...