नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने पर ऐक्शन लिया है। इसके लिए महादेव ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में दो राज्यों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले की पुलिस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आठ लोगों को तथा असम के गुवाहाटी से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि इन 14 लोगों में से छह छत्तीसगढ़, तीन झारखंड, दो मध्य प्रदेश और एक-एक पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को पुलिस ने रायपुर में सट्टा संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.