नई दिल्ली, फरवरी 23 -- T20 World Cup 2026 के सुपर 8 के पहले मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से धूल चटाई। इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। यहां तक कि अपने उपकप्तान को भी बाहर ही बिठाए रखा, जो कि अक्षर पटेल हैं। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर इस बात से नाराज हैं कि आपने एक मैच विनर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर को बाहर बिठाकर रखा, क्योंकि आप मैचअप्स को देख रहे थे। आर अश्विन ने मैच के बाद कहा, "इस वाले वर्ल्ड कप कैंपेन में। मैं मानता हूं आईपीएल वगैराह में ये मैचअप के लिए कुछ फायदा है। आपको टीम को बदलना ही पड़ेगा, क्योंकि 14 गेम खेलने हैं, लेकिन ऐसा आईसीसी कैंपेन में जितना आप टीम को स्टेबल रख सकते हो उतना बेहतर है। मैं, 100 फीसदी सहमत हूं। लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ ...